LIVE UPDATE

वीडियो….CG-अब तहसीलदार मैडम ने स्कूली बच्चों को दी जेल भेजने की धमकी, बोली – लिखकर दूंगी तो जेल चली जाओगे, जानिए क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्राओं को जेल भेजे जाने की धमकी दिए जाने के बाद एक और सरकारी अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तहसीलदार छात्राओं को जेल भेजे जाने की धमकी दे रही है।

बिलासपुर पचपेड़ी के 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही थी, छात्राओं की प्रदर्शन से बिलासपुर मस्तूरी बलौदाबाजार मार्ग में वाहनों की जाम लग गई थी, छात्राओं से बात करने आई मस्तूरी तहसीलदार ने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दे दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में तहसीलदार बच्चों से शांति तरीके से बात करने की बजाए धमकी देते हुए बात कर रही है, वीडियो में तहसीलदार छात्राओं से कह रहीं हैं कि एक बार लिखकर देंगी तो सभी जेल चली जाएंगी। पूरा मामला पचपेड़ी हायरसेकेण्डरी स्कूल का है।

बता दें कि आज सोमवार को बिलासपुर पचपेड़ी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल की मैडम पर नग्न वीडियो शूट कर ब्लैक मेल करने का गंभीर आरोप लगाया है, इसके साथ ही छात्राओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किये, जिससे बिलासपुर मस्तूरी बलौदाबाजार मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Transfer: नगरीय प्रशासन विभाग में थोक में तबादले, रायपुर, बिलासपुर में सालों से जमे कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया था कि नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है अपशब्द कहा जाता है, प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ एक बैठक की भी मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी प्रमुख मांगों में बेहतर खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन, कम्प्यूटर और लाइब्रेरी की सुविधा शामिल हैं। छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें एक्सपायरी भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है,। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, छात्राओं ने बताया कि आरएसएम कंपनी के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग कराया जा रहा है, जो गुणवत्ता में खराब है। छात्राओं की मांग है कि उन्हें अच्छी कंपनियों का सामान मिले और मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान किया जाए।

बता दें कि कुछ दिन पहले राजनांदगांव का एक वीडियो वायरल हो हुआ था जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को जेल भेजने की धमकी दी थी, वीडियो वायरल होने के बाद राज्य शासन ने कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को हटा दिया है ।

 

 

 

 

Related Articles