UPSC रिजल्ट: कनिष्क कटारिया ने किया टॉप….छत्तीसगढ़ के दो छात्र टॉप-15 में…..20 का चयन…जानें कौन हैं वो कैंडिडेट

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा के नतीजे जारी कर दी गई है, इस परीक्षा में अनुसार जयपुर के रहने वाले कनिष्क कटारिया ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया, इसके साथ ही इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के नम्रता जैन ने देश भर में 12वां स्थान हासिल किया है,वही वर्णित नेगी ने ऑल ओवर 13वीं रैकिंग हासिल की है।

बता दें कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 759 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है | इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में रहने वाली नम्रता जैन ने देश भर में 12वां स्थान हासिल कर लिया है, इस कामयाबी के साथ नम्रता का अब IAS बनना भी तय हो गया है। वही बिलासपुर के रहने वाले वर्णित नेगी को देश में 13वां स्थान मिला है, इस स्थान के साथ अब वर्णित का आईएएस बनना कन्फर्म हो गया है |

ये हैं परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट

1. कनिष्क कटारिया

2. अक्षत जैन

3. जूनैद अहमद

4. श्रेयांश

5. सृष्टि जयंत देशमुख

6. शुभम् गुप्ता

7. कर्णति वरुण रेड्डी

8. वैशाली सिंह

9. गुंजन द्विवेदी

10. तन्मय वशिष्ठ शर्मा

11. पूज्य प्रियदर्शनी

12. नम्रता जैन

13. वर्णित नेगी

14. अंकिता चौधरी

15. अतिराग चापलोत

16. DHODMISE तृप्ति अंकुश

17. राहुल शरनप्पा संकनूर

18. ऋषिता गुप्ता

19. हरप्रीत सिंह

20. चित्रा मिश्रा

बता दें, यह परीक्षा देश में में नौकरशाही के सर्वोच्च पदों के लिए आयोजित की जाती है, इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के लिए 30 पद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए 150 पद, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 384 पद, ग्रुप बी सर्विस के लिए 68 पदों के लिए UPSC ने वैकेंसी निकाली थी |

Related Articles