LIVE UPDATE

टिंकराथोंन कार्यक्रम : चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेज ने हासिल किया प्रथम स्थान, शिप इंडिया में शामिल होने दिल्ली होंगे रवाना, 33 जिलों के करीब एक हजार छात्रों ने लिया था हिस्सा

बहतराई इनडोर स्टेडियम में टिंकराथोंन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, यह कार्यक्रम नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें 33 जिला के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

इस कार्यक्रम में चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने के बाद अब विद्यार्थी शिप इंडिया के लिए दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
CG-ट्रांसफर पर रोक: विशेष परिस्थितियों में ही CM की मंजूरी से मिलेगा स्थानांतरण, इस वजह से जारी हुआ आदेश
April 29, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 29 अप्रैल 2026। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दो मूलभूत आधार थे, पहला दीर्घकालिक विकास ( Sustainable development) और दूसरा स्वास्थ्य देखभाल (health care)
इस कार्यक्रम में चौकसे कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भुट्टा, स्टार्च और गेहूं के छिलके की मदद से बायोप्लास्टिक का निर्माण किया गया , जो बायोडिग्रेडेबल है जिससे पर्यावरण को कोई भी हानि नहीं पहुंचती है। बायोडिग्रेडेबल चीज़ों को बैक्टीरिया या अन्य जीवित जीवों के ज़रिए विघटित किया जा सकता है. बायोडिग्रेडेबल चीज़ें पर्यावरण के लिए ज़्यादा अनुकूल होती हैं।

CG युवाओं के लिए खुशखबरी : CM के निर्देश पर UPSC तैयारी के लिए सीटों में वृद्धि

ये खबर भी पढ़ें…
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी सहित TI, SI के हुए तबादले, देखिये लिस्ट
April 30, 2026
जीपीएम, 30 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा नवीन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था छात्रों के द्वारा उधमशीलता और नवीन विचार के माध्यम से विकसित भारत देश के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना। साथ ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत मिशन 2047 के लिए एक आधार तैयार करना, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोकन साहू,मंत्री भारत सरकार, विधायक सुशांत शुक्ला ,नीति आयोग से सुमन पंडित एवं इस संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर धनंजय पांडे थे।

विद्यार्थियों की इस सफलता ने महाविद्यालय को बहुत ही गौरवंतित किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर आशीष जायसवाल ने उन्हें बहुत बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
2000 करोड़ के सिंडिकेट पर ED का शिकंजा: बिलासपुर में सर्राफा कारोबारी के घर रेड, दुर्ग में बिल्डर भी घेरे में
April 30, 2026
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित 2000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles