महिला पहलवानों के आंदोलन को अब मिला नक्सलियों का समर्थन, लगाए बैनर-पोस्टर, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को बताया ढोंग



दिल्ली में पहलवान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के समर्थन में नक्सली भी आ गए हैं, नक्सलियों ने महिला पहलवानों के समर्थन में बैनर लगाए हैं। बैनर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह कि गिरफ्तारी की मांग की गई हैं। नक्सलियों द्वारा लगे इन बैनर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे को ढोंग बताया गया हैं।

आपको बता दें 23 अप्रैल से महिला पहलवान दिल्ली के जंतर- मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ धरना दे रहे थे। लेकिन 28 मई को पहलवानों ने सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट सहित ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कई पदक विजेता पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग के साथ नई दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पहलवानों ने हाल में अपने पदक गंगा में बहाने की बात कहीं थी। प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में किसान समेत कई संघठन उतरे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आई है. जहां पहलवानों के समर्थन में नक्सली आए हैं और बैनर भी लगाए.

कांकेर जिले के जनकपुर से छोटेबेठिया मार्ग पर नक्सलियों ने महिला पहलवानों के समर्थन में बैनर लगाया है. जिसमें नक्सलियों ने लिखा है कि देश की बेटी महिला पहलवानों के साथ अत्याचार करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण की सदस्यता रद्द करो और गिरफ्तार करो. इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को ढोंग बताया है. यह बैनर आदिवासी महिला संगठन परतापुर एरिया कमेटी ने लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp