LIVE UPDATE

तहसीलदारों ने राजस्व मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, पैसे लेकर मनचाहे पोस्टिंग देने का लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे अधिकारी

छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, संघ के अध्यक्ष ने राजस्व मंत्री पर पैसा लेकर मनचाहे पोस्टिंग देने का गंभीर आरोप लगाया है, इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि गुरूवार को हुए तहसीलदार ट्रांसफर में क्राइटेरिया का पालन किया गया है, न उम्र का ध्यान रखा गया है और ना ही किसी का स्वास्थ्य का।

छत्तीसगढ़ कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ट्रांसफर में पैसों का भारी लेनदेन किया गया है जो अधिकारी मंत्री बंगले गया है, उसे मनचाहे पोस्टिंग दी गई है। उन्होंने राजस्व मंत्री पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, वे बताएं किस नियम का पालन कर तबादला किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhattisgarh News: CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छुट्टी की बदली तारीख: 17 सितम्बर की जगह अब इस तारीख को रहेगा अवकाश…GAD ने जारी किया आदेश

इसके आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरा 2 साल में 6 बार ट्रांसफर किया गया है,संघ के पदाधिकारी का चुन-चुन का ट्रांसफर हुआ है एवं कुछ लोग जो सालों से जहां जमे हैं उन्हें फिर से वही वापस लाया गए हैं। नीलमणि दुबे ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि, इस मामले को लेकर वे हाईकोर्ट जाएंगे और तबादला आदेश को चुनौती देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि गुरूवार को छतीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ी संख्या में तबादला किया था, जिनमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों के तबादले हुआ था, राज्य सरकार ने 49 तहसीलदारों, 51 नायब तहसीलदारों और 28 राजस्व निरीक्षकों के तबादले किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles