LIVE UPDATE

Surya Grahan 2024: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम

Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर को साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 09.12 शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का मध्य काल रात्रि 12.15 होगा. जबकि सूर्य ग्रहण का समापन 3 अक्टूबर की रात 03.17 होगा।

साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार, 2 अक्टूबर यानी कल लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला है. इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल हैं. जैसे- सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखेगा? क्या भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा? आइए आज आपको ऐसे सभी सवालों के जवाब विस्तार से देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
UPI से पैसा गलत खाते में चला गया? घबराने की नहीं जरूरत, इस प्रक्रिया से मिल सकता है रिफंड
February 7, 2026
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI लोगों की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में कुछ जगहों पर दिखाई देगा।

Surya Grahan 2024: कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 09.12 बजे शुरू होगा. सूर्य ग्रहण का मध्य काल रात्रि 12.15 बजे होगा. जबकि सूर्य ग्रहण का समापन 3 अक्टूबर की रात 03.17 बजे होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या भारत में लगेगा सूतक काल
शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लागू हो जाता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है. इस दिन न तो मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और न ही पूजा-पाठ आदि में कोई विघ्न होगा. आपके दैनिक कार्यों में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के सभी स्थानों को फिर से साफ करें।
इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।
ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए। साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं।

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles