LIVE UPDATE

कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा, पंचायत सचिव और पटवारी संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार : केंद्र के बराबर DA-HRA सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी शासकीय कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हितैषी ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली सौगातों से प्रदेश भर के कर्मचारियों में हर्षाेल्लास की लहर है। हर्षित कर्मचारियों ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों के साथ गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अभी तक किसी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को इतनी सौगातें नहीं दी हैं। छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डीए पहली बार दिया जा रहा है।  प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी के लिए आपके द्वारा डीए में वृद्धि अप्रत्याशित है। आपने डीए में वृद्धि करके लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बहुत बड़ी सौगात दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश भर से अधिकारियों-कर्मचारियों की मंशा है कि सभी रायपुर में आकर विशाल आयोजन कर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करें।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र के बराबर डीए और एचआरए सहित सभी फैसलों को बताया ऐतिहासिकइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों का ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी अपने दायित्वों का लगन से निर्वहन करते रहें। प्रदेश के विकास में किसान, मजदूर, कर्मचारी सभी का योगदान है और हम सभी का ध्यान रखते हैं। कोरोना के समय हमने किसी की सैलरी नहीं काटी, क्योंकि आप लोगों ने जान की परवाह किए बगैर काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि, संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 2500 से 3000 रुपए मासिक वेतन बढ़ोत्तरी, पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री बघेल का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार

 मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्भपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता दिए जाने पर मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के पंचायत सचिवों में कल की गई घोषणा से हर्ष की लहर है। पंचायत सचिवों के हित में लिया गया फैसला ऐतिहासिक है।  उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में पंचायत सचिवों के वेतन में  वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री का राजस्व पटवारी संघ ने जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री का 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता की घोषणा पर प्रतिनिधिमंडल ने आभार जताते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया राज्य के सभी पटवारियों में इस फैसले से हर्ष है। केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा वृध्दि सहित कर्मचारी हित में लिए गए सभी फैसले ऐतिहासिक हैं। उल्लेखनीय है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के सभी पटवारियों को 500 रूपए मासिक संसाधन भत्ता सहित कर्मचारी हित में कई घोषणाएं की गयी हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles