LIVE UPDATE

सीरियल किलर गिरफ्तार : संबंध बनाने से इनकार करने पर महिलाओं को मार डालता था, खौफनाक कहानी जान हिल जाएंगे

उत्तरप्रदेश : बरेली में नौ महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को अरेस्ट कर लिया गया है. उसने बताया कि जब महिलाएं उससे संबंध बनाने से इनकार कर देती थीं तो वो गला दबाकर उनकी हत्या कर देता था. वो जिन महिलाओं को टारगेट बनाता था उनकी उम्र 45 साल से ऊपर होती थी और हत्या के बाद वो निशानी के लिए उनका कुछ सामान लेकर जाता था.अगर महिलाएं संबंध बनाने से मना करती थीं तो वो गला दबा देता था और वारदात के बाद कोई सामान अपने साथ लेकर जाता था।

पुलिस का कहना है कि कुलदीप अधेड़ उम्र की महिलाओं को प्रपोज़ करता था. अगर महिला उसका प्रपोज़ल ठुकरा देती है तो हत्या कर देता है. पुलिस का ये भी दावा है कि आरोपी ने कबूलनामे में इस बात को स्वीकार किया है कि उसने 6 महिलाओं का कत्ल किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि इस साइको किलर को गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन तलाश’ चलाया गया, जिसमें 22 टीमों का गठन किया गया और 25 किलोमीटर के एरिया में इस ऑपरेशन को चलाया गया. इसके लिए 600 से ज्यादा नए कैमरे इंस्टाल किए गए और 1500 पुराने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई और डेढ़ लाख से अधिक मोबाइल का डाटा निकल कर सर्विलेंस पर लगाया गया तब कहीं जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

इस वजह से करता था हत्याएं
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी साइको किलर के पिता ने दो शादी की थी। साइको किलर कुलदीप की मां को उसकी सौतेली मां बहुत पिटवाती थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कुलदीप महिलाओं से कुंठा रखने लगा था। कुलदीप की शादी हुई तो वो अपनी पत्नी को भी मारता पीटता था, जिस वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद कुलदीप इधर-उधर अपनी रिश्तेदारी में रहता था। कुलदीप ने पहली घटना को जून 2023 में अंजाम दिया था, जिसके बाद वो लगातार महिलाओं की हत्या करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साल में 9 महिलाओं की हत्या
बरेली पुलिस की गिरफ्त में खड़ा साइको किलर कुलदीप नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव का रहने वाला है। ये साइको किलर पिछले 1 साल से शाही और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाए हुआ था। ये महिलाओं को उन्हीं की साड़ी से गर्दन दबकर मौत के घाट उतार देता था। पिछले 1 साल में शाही और उसके आस पास के क्षेत्र में 9 महिलाओं की हत्या हुई थी। सभी महिलाओं की गर्दन दबाकर हत्या की गई थी। इससे इस बात का तो पुलिस को अंदाजा हो गया था कि इन सब हत्याओं को अंजाम देने वाला कोई एक ही व्यक्ति है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles