कवर्धा में फिर बलवा: रेत माफियाओं ने वनकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, कई अफसर घायल, आरोपी फरार


छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रेत माफियाओं ने वन विकास निगम के टीम पर धावा बोलते हुए जानलेवा हमला कर दिए हे, इस हमले के एक अफसर का सिर पर गहरी चोट आई है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वन विकास निगम को सूचना मिली थी की रेत माफियाओं द्वारा ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर ले जाया जा रहा है, सूचना के बाद वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची, इस दौरान रेत माफियाओं ने अफसरों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा गया है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: PWD विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, आदेश जारी, देखे लिस्ट

एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी, इस दौरान रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वही घटना के बाद फरार आरोपियों के तलाश की जा रही है, हमला करने वालों की संख्या 15-20 लोग बताया जा रहा है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp