LIVE UPDATE

Vishnudeo Sai Cabinet: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, इन दो फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए…

Vishnudeo Sai Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई, बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है। इसके गठन की आगे की कार्यवाही हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अधिकृत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम् निर्णय, किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, जानिए और किन फैसलों पर लगी मुहर

टायगर रिजर्व के गठन से राज्य में ईको-पर्यटन का विकास होगा साथ ही कोर एवं बफर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के लिए गाईड, पर्यटक वाहन, रिसार्ट संचालन के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोजगार सृजित होंगे। टायगर रिजर्व में कार्य करने के लिए राष्ट्रीय प्रोजेक्ट टायगर ऑथोरिटी से अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा जिससे क्षेत्र के गांवों में आजीविका विकास के नए-नए कार्य किए जा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles