LIVE UPDATE
Trending

वन भूमि संयुक्त सर्वेक्षण पर संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न,  संभागायुक्त सुनील जैन और सीसीएफ प्रभात मिश्रा ने दिए दिशा-निर्देश

बिलासपुर, 31 जुलाई 2025. “वन भूमि संयुक्त सर्वेक्षण” विषय पर राज्य एवं वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बिलासपुर संभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संभागायुक्त सुनील जैन (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में वन चेतना केंद्र सकरी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वर्ष 1996 में गोदावर्मन जनहित याचिका के संदर्भ में प्रदेश एवं देश में कुल उपलब्ध वनभूमि की जानकारी एकत्र करने, ग्रामवार जानकारी संकलन एवं प्रस्तुतीकरण हेतु राज्य स्तर एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयासों की समीक्षा की गई।

कार्यशाला में संभागायुक्त सुनील जैन, मुख्य वनसंरक्षक बिलासपुर वृत्त प्रभात मिश्र, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बिलासपुर छ.ग. मनोज पाण्डेय ने संयुक्त सर्वेक्षण कार्य की प्रक्रिया, आगामी चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल, एसडीओ (वन) सहित सभी जिले/वनमंडलों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में राज्य शासन एवं विभाग द्वारा वनभूमि संयुक्त सर्वेक्षण पर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और सभी जिलों से प्राप्त जानकारी पर चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles