LIVE UPDATE
Trending

राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ने पर PM मोदी ने कसा तंज, बोले- डरो मत! भागो मत!…शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होने जा रहा है. इसके लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं. अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है. ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं – डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा – डरो मत! भागो मत!

ये खबर भी पढ़ें…
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
CG-महापौर ने छोड़ी गाड़ी; पैदल चलकर ही पहुंचे निगम दफ्तर, PM मोदी के आह्वान के बाद कई नेताओं ने अपनाई सादगी
May 16, 2026
रायगढ़, 16 मई 2026। देशभर में जहां लोग ईंधन बचाने के लिए गाड़ियों की जगह साइकिल का सहारा ले रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है. मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं, मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं. मैं तो आपकी सेवा का संकल्प लेकर, महान भारत माता के 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मोदी विकसित भारत बनाने के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए है. ये मैं अपने लिए नहीं, बल्कि अपनों के लिए कर रहा हूं. मेरे अपने मतलब – मेरा भारत, मेरा परिवार. आपके सपनों के लिए संकल्प लेकर जी रहा हूं. मैं TMC सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ. पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन TMC गुनहगार को बचाती रही. क्या सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था.

ये खबर भी पढ़ें…
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; बोले- जनता की सेवा ही सरकार का कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है. अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं. अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो. जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं. हमारे देश में दशकों से ये वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चलता था, चुपचाप चलता था. पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की अब सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं. इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, TMC का परिवार और Left का परिवार चुप है. यानी INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles