LIVE UPDATE

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए आ गई खुशखबरी, अक्टूबर में इस दिन खाते में आएगा पैसा, उससे पहले निपटा लें ये का

PM Kisan Yojana: भारत में बहुत से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं है. इसीलिए किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए भारत सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी. योजना के तहत सरकार किसानों को सालभर में 6000 रुपये का आर्थिक लाभ देती है. अब तक योजना की 17 किस्तें जारी की जा चुकी है. अब 18वीं किस्त का इंतजार है. कब जारी हो सकती है अगली किस्त और उससे पहले किसानों को क्या करना है जरूरी चलिए बताते हैं।

5 अक्टूबर को रिलीज होगी किस्त
भारत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. इस रकम को सरकार तीन किस्तों में भेजती है. अब तक योजना की 17 किस्तें जारी हो चुकीं हैं. जून के महीने में 17वीं किस्त भेजी गई थी. तो वहीं सरकार की ओर से 18वीं किस्त जारी करने की जानकारी साझा कर दी गई है. अगले महीने यानी अक्टूबर की 5 तारीख को लाभार्थी किसानों के खाते में 18वीं किस्त के पैसे जमा हो जाएंगे. लेकिन 18वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को एक काम करना बहुत जरूरी है. वरना उनकी किस्त के पैसे अट सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Congress Nyay Yatra: CG-कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से शुरू, यहाँ से होगी यात्रा की शुरुआत, ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

PM Kisan Yojana: ई केवाईसी है जरूरी
भारत सरकार ने बहुत पहले ही सभी किसानों को ही केवाईसी करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं. लेकिन अभी भी बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्होंने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया है. अगर आपने भी अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाई है. तो फिर आपकी किस्त अटक सकती है. इसलिए जल्द से जल्द इसे पूरा करवा लें।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह करवाएं ई-केवाईसी
आप घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा. फिर आपको ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको ‘e-KYC’ का ऑप्शन दिखाई उस पर क्लिक करना होगा. यहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा फिर ‘Get OTP’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगी. उसे दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा. आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles