LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ी फूड कोर्ट : राज्योत्सव में लोगों को पसंद आ रही है नुनहा और गुरहा चीला, स्वाद लेने लगी लोगों की भीड़

राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में दूसरे दिन फूड कोर्ट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वाद के लिए गढ़ कलेवा में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही है। छत्तीसगढ़ केवल अपने सांस्कृतिक धरोहर के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि यहां के बड़ा, फरा, चीला और भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में जो स्वाद है, वह हर छत्तीसगढ़िया के मुंह में बसा हुआ है।उड़द दाल से बने बड़े व्यंजन का शादी-ब्याह तथा पितर में विशेष चलन है।

चावल आटा से बना फरा दो तरह से बनता है पहला मीठा ,जिसमे फरा में गुड़ का घोल उपयोग होता है और दूसरा भाप में पकाया हुआ जिसको बघार लगाकर अधिक स्वादिष्ट किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
May 20, 2026
CG Mahila Bal Vikas Vibhag Transfer: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चीले के दो रुप प्रचलन मे है मीठा एवं नमकीन। चावल के आटे में नमक डालने से नुनहा चीला बनता है एवं घोल में गुड़ डाल देने से गुरहा चीला। इन दोनों चीले का स्वाद हरी मिर्च और पताल की चटनी से बढ़ जाता है। उड़द की पीठी या बेसन दोनों से भजिया बनाने का रिवाज है। छत्तीसगढ़ी व्यंजन संतुलित, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही पारंपरिकता की सौंधी महक इनको बेजोड़ बनाती है।

अभनपुर के पास से आई कल्याणी यादव, राजमती साहू, बेमेतरा की रानी वर्मा, गीता वर्मा जैसी अनेक महिलाओं ने बताया कि वे सभी राज्योत्सव स्थल में गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लेने आई है और उन सबको यहां बहुत अच्छा लग रहा है। राज्योत्सव स्थल के फूड कोर्ट में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद उन सबको अपने घर में बनाए गए व्यंजनों के स्वाद जैसा ही लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
May 20, 2026
बिलासपुर, 20 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles