LIVE UPDATE

Pantnagar Suicide : सलवार-ब्लाउज, लिपस्टिक और माथे पर बिंदी, एयरपोर्ट ऑफिसर ने औरत बनकर किया सुसाइड…

उत्तराखंड के पंतनगर में एयरपोर्ट पर काम करने वाले एटीसी अधिकारी ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया.

Pantnagar Suicide. डेस्क: देश में आए दिन कई ऐसी घटनाएं सामने आती है जो सभी को हैरान कर देती है. एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड (Uttarakhand) से सामने आया है. जहां पंतनगर (Pantnagar) में एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक अधिकारी ने अपने घर में आत्महत्या कर लिया. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि उनकी लाश महिला की वेशभूषा में पाई गयी. फ़िलहाल यह किसी डिसऑर्डर का नतीजा था या फिर कुछ और इसकी जांच में पुलिस अभी जुटी हुई है.

क्या था मामला

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pantnagar Suicide. जानकारी के अनुसार, पंतनगर एयरपोर्ट पर कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर आशीष चौंसाली के भांजे आकाश ने सुबह लगभग छह बजे उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने फिर से लगभग साढ़े आठ बजे आशीष के कमरे का दरवाजा फिर भी कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद पड़ोसी ने दरवाजे को तोड़ा तो आशीष को पंखे में फंदे से लटके पाया. बता दें, वहीं दो साल से अधिक समय से उसका भांजा आकाश उसके साथ रह था. वहीं आशीष का दोस्त दो दिन पहले ही उसके घर आया था. तीनों ने रविवार की रात को पार्टी की थी. लेकिन सोमवार को आशीष की लाश कमरे में लटकी मिली.

महिला की वेशभूषा में देख सब रह गए सन्न

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन लोग दंग तब रह गए जब उन्होंने फंदे पर लटके आशीष को महिला की वेशभूषा में देखा. मिली जानकारी के अनुसार, आशीष महिला के लिबास में थे. आशीष नीचे सलवार, ऊपर ब्लाउज और फिर उसके ऊपर नाइटी पहन रखी थी. इतना ही नहीं उसके माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक और लंबे बालों वाली विग पहनी हुई थी. पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह का सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है. आशीष के फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles