LIVE UPDATE

बिलासपुर में आस्था का महासागर: रामभक्ति ने रचा इतिहास, हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) — शहर रामभक्ति की लहर में डूब गया जब रविवार को आयोजित विशाल महाकलश यात्रा ने धार्मिक उत्साह और आस्था का अनोखा चित्र प्रस्तुत किया। यह आयोजन श्रीराम कथा कार्यक्रम के लिए हुआ और इसे छत्तीसगढ़ अंचल की अब तक की सबसे बड़ी भक्ति यात्रा बताया जा रहा है।

शहर के प्रमुख मार्गों से शुरू हुई महाकलश यात्रा की शुरुआत श्री जगन्नाथ मंगलम से हुई और यह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण स्थित कथा स्थल तक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की, “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
CG- ACB में तैनात हेड कांस्टेबल व पत्नी पर FIR का आदेश, महिला से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट सख्त, ये है पूरा मामला
March 28, 2026
रायगढ़, 29 मार्च 2026। पांच साल पुराने एक संवेदनशील मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह रही कि 15,000 से अधिक महिलाओं ने एक ही रंग की साड़ियाँ पहने और पूरे अनुशासन के साथ कलश उठाकर यात्रा में शामिल हुईं, जिससे दृश्य और भी प्रभावशाली बन गया। आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह की महाकलश यात्रा इतिहास में शायद ही पहले किसी धार्मिक आयोजन में देखी गई हो।

शहर के कई चौक, बाजार और मार्ग पर भक्ति की गूंज सुनाई दी और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं के मन मोह लिए। आयोजन के मुख्य संरक्षक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने यात्रा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रामभक्ति केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जीवन में राम तत्व को आत्मसात करने का मार्ग है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
CG-सामूहिक विवाह में सजे 240 मंडप; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया आशीर्वाद और हर जोड़े को ₹50 हजार की सहायता
March 28, 2026
जशपुरनगर 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस भव्य महाकलश यात्रा में अनेक गणमान्य नागरिक तथा राम कथा आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे, जबकि पूरे शहर में रामनाम और भक्ति की ऊर्जा का अनुभव किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
CG-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश
March 28, 2026
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने 40...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles