LIVE UPDATE

IAS VINAY KUMAR : नवपदस्थ कलेक्टर विनय कुमार ने किया पदभार ग्रहण, जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का किया अवलोकन

महासमुंद जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि विनय कुमार लंगेह वर्ष 2016 बैच के आई.ए.एस अधिकारी है। वे महासमुंद जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही गरियाबंद जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात अधिकारियों से परिचय लेकर जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं और विभागों के कक्षों में पहुंचकर वहां का अवलोकन किया तथा वहां पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
KBC में तहसीलदार ने जीते थे 50 लाख रुपये, अब 2.5 करोड़ रुपये के करप्शन में हुईं अरेस्ट
March 27, 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में तैनात तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को अरेस्ट कर लिया गया है. उन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर लंगेह ने अवलोकन के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देवें। साथ ही रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यां की जानकारी लेते हुए स्टाफ से जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आम लोगों से भी जानकारी लेते हुए समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।

कलेक्टर लंगेह ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, हमर गोहार, चिप्स, राहत शाखा, अंत्यावसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा व आशीष कर्मा, मनोज कुमार खांडे, जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles