LIVE UPDATE

Narmadapuram Crime News: भाजपा नेता के ‎खिलाफ शिकायत लिखने पुलिस को लग गए 4 महीना…महिला‎ ‎ने सीएम ‎‎हेल्पलाइन पर ‎‎शिकायत की, तब जाकर लिखी गई FIR, महिला बोली- घर आकर छेड़ा, फार्म पर मिलने बुलाता था

नर्मदापुरम शहर में भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे पर छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। शिवहरे पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। पीड़ित महिला ‎आवेदन देकर न्याय की‎ ‎गुहार लगाती रही, लेकिन दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब ‎‎सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने सीएम ‎‎हेल्पलाइन पर ‎‎शिकायत की। तब जाकर एफआईआर हो सकी।

मामला नर्मदापुरम शहर का है, भाजपा नेता के विरुद्ध कोतवाली थाने में FIR भी 16 जून को दर्ज हो चुकी थी। लेकिन पुलिस इसे दबाने की हर मुमकिन कोशिश करती रही। यहां तक की एफआईआर छिपाने के‎ लिए पोर्टल तक पर अपलोड नहीं की। मामला सोशल मीडिया ग्रुप पर उजागर होने के बाद ‎DSR (डेली सिचुएशन रिपोर्ट) में भी नहीं लिखी गई। कोई रिपोर्ट पढ़ ‎नहीं ले, इसलिए पुलिस की अधिकृत वेबसाइट ‎के एमपी पुलिस सिटिजन पोर्टल से भी एफआईआर हटा दी‎ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रकाश शिवहरे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रह चुके हैं। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। उसे फार्म हाउस पर भी मिलने बुलाता था। महिला के मुताबिक वह मजदूरी करती है। अक्टूबर 2022 में पहली बार प्रकाश शिवहरे से उसकी बात हुई थी जब ‎शिवहरे का‎ फार्म हाउस का काम चल रहा था। कुछ दूरी पर ही महिला का घर है। आरोप है कि प्रकाश महिला को फार्म ‎हाउस पर बुलाता था और वहां पर छेड़खानी करता था। साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देता ‎था।

महिला के मुताबिक इस साल 9 जनवरी ‎2024 की शाम 7 बजे प्रकाश घर आया और उन्हें पकड़ने लगा। वह किसी तरह से बाहर आईं और ‎चिल्लाने लगीं। पास में रहने वाले आए तो वह चला गया। उसी दिन महिला ने शिकायती आवेदन दी थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद 16 जून‎ 2024 को FIR दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles