LIVE UPDATE

महात्मा गांधी जयंती : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम साय ने किया उन्हें नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था।

उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्त्रों और उत्पादों का उपयोग करके आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने चरखा का प्रतीक अपनाया, खादी को बढ़ावा दिया। स्वच्छता के लिए ढेरों छोटे-बड़े अभियान चलाए। उनके मार्ग पर चलकर गांधी जी की जयंती पर 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देकर हम गांधी जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला; ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, निराकरण मौके पर ही
सुशासन तिहार ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला; ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, निराकरण मौके पर ही
May 5, 2026
​रायपुर, 05 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 'सुशासन तिहार' अब जन-जन की समस्याओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS Promotion: सीनियर IPS पवन देव बनाए गए DG, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
May 5, 2026
रायपुर 05 मई 2026/ कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles