LIVE UPDATE
Trending

मैडम.. लीजिए.. खाइए….याददाश्त बढ़ेगी तो फाइल मिलेगी; सरकारी दफ्तर की लापरवाही पर अनोखा विरोध, युवक ने अधिकारी को दिए बादाम

बिलासपुर: सरकारी दफ्तरों में काम में देरी और फाइलों के गायब होने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन बिलासपुर से एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी समस्या को लेकर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, तरुण साहू ने करीब एक साल पहले ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी का एक फ्लैट खरीदा था और उसकी विधिवत रजिस्ट्री भी करवाई थी। इसके बाद उसने नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तिफरा स्थित अभिलाषा परिसर के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में जमा कर दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
CG-पुलिस आरक्षक गिरफ्तार: रेप के मामले में पुलिस आरक्षक की हुई गिरफ़्तारी, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि एक साल बीत जाने के बावजूद उसकी फाइल का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जब भी तरुण कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेने की कोशिश करता, उसे हर बार टाल दिया जाता। संबंधित अधिकारी पूनम बंजारे द्वारा भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा था।

लगातार हो रही अनदेखी से परेशान होकर तरुण ने विरोध का अनोखा तरीका चुना। वह 500 ग्राम बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा और अधिकारी को देते हुए कहा कि इसे खाने से याददाश्त तेज होगी, जिससे शायद उसकी फाइल याद आ जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
CG-थाने में ‘मेहमाननवाजी’ पड़ी भारी: कबाड़ कारोबारी को चाय पिलाने वाले दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, वायरल फोटो से मचा बवाल
May 25, 2026
बिलासपुर, 24 मई 2026। जिले के कोनी थाना परिसर से वायरल हुई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, इस मामले ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles