Trending
शराब घोटाला अपडेट : रिटायर्ड IAS टुटेजा की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने रिमांड बढ़ाई, ईडी को फिर 6 दिन के लिए सौंपा
शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की रिमांड 6 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है. इडी को 6 दिन की रिमांड मिली है. 4 मई को ईडी टुटेजा को फिर कोर्ट में पेश करेगी.
बता दें कि खत्म होने पर ईडी ने टुटेजा को आज विशेष कोर्ट में पेश किया. ईडी ने अनिल टुटेजा का छह दिन का रिमांड मांगा. टुटेजा के वकील ने बताया कि अनावश्यक रूप से रिमांड मांगी जा रही है. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शराब स्कैम से संबंधित कुछ भी पूछताछ नहीं हुई. दिनभर में एकात घंटे ही पूछताछ हुई है. दोनों पक्षों को सुनने के लिए न्यायालय ने टुटेजा को 6 दिन के लिए फिर ईडी को सौंपा है
ये खबर भी पढ़ें…

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR और विभागीय जांच
June 22, 2026
रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी,...









