LIVE UPDATE
Trending

कोटवार ने पूर्व सरपंच पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, देखिये Video : जमीन पर कब्जे को लेकर गुंडागर्दी, पूर्व महिला सरपंच को ट्रैक्टर से कुचला, पुलिस ने 5 के खिलाफ दर्ज की FIR

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के बीजा गांव में जमीन विवाद को लेकर खौफनाक मामला सामने आया है. जमीन को लेकर उपजे विवाद में कोटवार ने दो आदिवासी महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. कोटवार ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से महिला को ट्रैक्टर से कुचल डाला, साथ ही जमकर मारपीट भी की. वायरल वीडियो में कोटवार महिला को ट्रैक्टर से कुचलते और उसके साथ मारपीट करते दिख रहा है. बताया जा रहा है कि महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना में घायल महिलाओं को इलाज के लिए फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है. घायल महिला बाल्का कोल ग्राम पंचायत बीजा की पूर्व सरपंच है और दूसरी महिला अल्का कोल है. फिलहाल महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने मारपीट के बाद कोटवार सहित 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है. बताया गया कि कोटवार वीरेंद्र रजक गांव (Bilaspur News) की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था. इसी दौरान विवाद हुआ और ट्रैक्टर के कुचलने से पूर्व सरपंच बालका कोल और उसकी रिश्तेदार अलका कोल भी घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक, एक अपचारी समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया है. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण भारी संख्या में थाने पहुंचे हुए हैं. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव वालों ने घटना के बाद की कोटवार की पिटाई

इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजन और गांववालों ने कोटवार वीरेंद्र रजक की जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव भी किया. पुलिस ने प्रदर्शन के बाद आरोपी कोटवार के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. साथ अन्य 4 लोगों पर भी केस दर्ज किया है.

बता दें कि बीजा गांव की जिस आबादी जमीन पर कोटवार ट्रैक्टर लेकर कब्जा करने पहुंचा था, उस पर गांव के कोल परिवार का 25 साल से कब्जा है.  कोल परिवार जमान पर खेती कर रहे हैं. कोटवार इसी जमीन पर अपना कब्जा जमाना चाहता था. इसी मंसूबे से आरोपी ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था. कोल परिवार इसकी जानकारी लगने पर विरोध करने पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया.

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles