जनदर्शन में उठी शौचालय, शिक्षक की नियुक्ति और आर्थिक सहायता की मांग, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


बिलासपुर में जनदर्शन के दौरान लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं, कच्चा मकान गिरने से प्रभावित परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

बिलासपुर। जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष रखीं। किसी ने मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग की, तो किसी ने स्कूल में विषय शिक्षक की कमी दूर करने के लिए व्याख्याता की पदस्थापना की मांग उठाई। वहीं, भारी बारिश में कच्चा मकान गिरने से प्रभावित परिवार ने आपदा प्रबंधन सहायता कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय की मांग

ग्राम पंचायत कड़ार के सरपंच ब्रजेश दुबे ने गांव के मुक्तिधाम में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति देने की मांग रखी। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि मुक्तिधाम में शौचालय की सुविधा की आवश्यकता है, जिससे वहां आने वाले लोगों को परेशानी न हो।

स्कूल में अंग्रेजी व्याख्याता की पदस्थापना की मांग

इधर, मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी से पहुंचे शाला विकास समिति के सदस्य जोहान वस्त्रकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता की पदस्थापना की मांग की। उन्होंने विद्यालय में विषय शिक्षक की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी कलेक्टर को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश में गिरा कच्चा मकान, आर्थिक सहायता की गुहार

उसलापुर निवासी प्रमोद कुमार टण्डन ने बताया कि भारी बारिश के दौरान उनका कच्चा मकान गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने आपदा प्रबंधन सहायता कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कलेक्टर के समक्ष रखी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं का जल्द निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp