LIVE UPDATE

IPS Transfer 2024: राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 37 IPS अफसरों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट



IPS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए गए हैं। एसपी, डीजीपी समेत और अन्य  पुलिसअधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। विशाखापट्टनम शहर के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में तुहीन सिन्हा को नियुक्त किया गया है। पूर्वी गोदावरी, अन्नमाया, गुंटूर,  श्री सत्य साई, श्री कालुलम  समेत कई जिलों को नए एसपी मिले हैं। आईपीएस अफसरों के पोस्टिंग और ट्रांसफर से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग  13 जुलाई, शनिवार को जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
“बस्तर IG से लेकर कई SP तक”…पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत! बस्तर आईजी की रेस हुई तेज, इन जिलों को जल्द मिल सकते हैं नए पुलिस कप्तान
“बस्तर IG से लेकर कई SP तक”…पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत! बस्तर आईजी की रेस हुई तेज, इन जिलों को जल्द मिल सकते हैं नए पुलिस कप्तान
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महेश्वर रेड्डी को श्री कालुलम एसपी पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह रामपचोदावरम OSD पद पर कार्यरत थे। विजयनगरम जिले के नए एसपी वकुल जिंदल होंगे। उन्हें बापटला एसपी पद से मुक्त कर दिया गया है। अनकापल्ली जिले का एसपी एम दीपिका को बनाया गया है। पार्वतीपुरम मान्यम के एसपी पद पर एसबी माधव रेड्डी को तैनात किया है। इस पद पर कार्यरत विक्रांत पाटिल का स्थानंतरण किया गया है। विक्रांत पाटिल अब काकीनाडा एसपी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें कमाडेन्ट, तीसरी बटालियन, एपीएसपी काकीनाडा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

गुन्टूर जिले के नए एसपी सतीश कुमार होंगे। तुषार टूडी को गुन्टूर जिला एसपी पद से स्थानंतरित करके बापटला एसपी पद पर तैनात किया गया है। अमित बरदार को अल्लूरी सीतारमा राजू जिला एसपी बनाया गया है। पूर्वी गोदावरी जिला एसपी के रूप में डी. नरसिम्हा को नियुक्त किया गया है। अन्नमय्या जिला एसपी पद पर वी. विद्यासागर नायडू को नियुक्त किया गया है। वह पहले ग्रुप कमांडर, ग्रेहाउन्ड्स पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IFS अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026.राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा ,राज्य वन सेवा अफसरों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ बी.आर अंबेडकर जिला एसपी पद पर बी. कृष्णा राव को तैनात किया गया है। कृष्णा जिला एसपी गंगाधर राव, पश्चिम गोदावरी एसपी अदनान नईम अस्मी, एलुर जिला एसपी के प्रताप शिवकिशोर, नेल्लोर जिला एसपी जी कृष्णकांत, कुरनूल जिला एसपी जी बिन्दु माधव, वाईएसआर कड़प्पा जिला एसपी बी. हर्षवर्धन राजू, एडमिन इंटेलिजेंस एसपी बी. गीता देवी, अनंतपुरम जिला एसपी के.वी. मुरली कृष्ण, तिरुपति जिला एसपी एल सुब्बारायुडू होंगे।

9 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। लेकिन उन्हें पोस्टिंग के लिए पुलिस महानिदेशक (एचओपीएफ), एपी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमती अजीता वेंजेडला को पुलिस उपायुक्त-1, विष्यकापट्टनम शहर पद पर नियुक्त किया गया है। कमांडेंट, 5वीं बटालियन एसपीएससी, विजयनगरम के रूप में श्रीमती मलिका गर्ग को तैनात किया गया है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची दी गई है-

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
छत्तीसगढ़ के इन गांव तक 8 किमी पैदल चलकर पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा, नदी और घने जंगल करने पड़े पार…फिर इमली के पेड़ के नीचे लगा चौपाल
June 19, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रशासन ने एक नई लकीर खींची है। इंद्रावती नदी के पार, घने जंगलों और दुर्गम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPS Transfer
IPS Transfer
IPS Transfer

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp