LIVE UPDATE

IPS नीना सिंह CISF की पहली महिला चीफ बनी, ITBP और CRPF को भी मिला नया चीफ

राजस्थान कैडर की 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रमुख नियुक्त किया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वह वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सीआईएसएफ के प्रमुख शील वर्धन सिंह के रिटायर होने के मद्देनजर उन्हें सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

नीना सिंह फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (डीजी) के पद पर तैनात हैं. इससे पहले बिहार कैडर के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शील वर्धन सिंह को नवंबर 2021 में सीआईएसएफ डीजी नियुक्त किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वन विभाग में बड़ा फेरबदल; इन IFS अफसरों के प्रभार बदले, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
CG-वन विभाग में बड़ा फेरबदल; इन IFS अफसरों के प्रभार बदले, जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
June 10, 2026
रायपुर, 10 जून 2026. छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को 31 दिसंबर, 2024 को उनके रिटायरमेंट या अगले आदेश तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. इसके अलावा केंद्र ने 1989-बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को उनकी रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर, 2025 तक या अगले आदेश तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है.

कौन हैं नीना सिंह?

ये खबर भी पढ़ें…
CG Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट…
CG Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग से आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट…
June 10, 2026
रायपुर, 10 जून 2026. छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के लिए बड़ी पदोन्नति का आदेश जारी किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीना सिंह मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं और राजस्थान कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं. वो पहले राजस्थान की डीजी भी रह चुकी हैं. इससे पहले वो केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. नीना सिंह को एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है. उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में संयुक्त निदेशक के रूप में काम किया है. उनके पति रोहित कुमार राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

उन्होंने शीना बोरा हत्याकांड और जिया खान आत्महत्या मामले जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की भी देखरेख की. साल 2020 में उन्हें पेशेवर उत्कृष्टता के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
अजय सिंह बने रहेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त, शासन ने बढ़ाई सेवा अवधि; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
अजय सिंह बने रहेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त, शासन ने बढ़ाई सेवा अवधि; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
June 11, 2026
रायपुर, 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस, 1983 बैच)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles