LIVE UPDATE

IPS सुरेन्द्र दास सुसाइड केस में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, 22 सितम्बर को होगी सुनवाई

आईपीएस सुरेन्द्र के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है, कानपुर के एक वकील ने सीएमएम कोर्ट में सुरेन्द्र को सुसाईड के लिए प्रेरित करने पर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है | इस मुक़दमे में मीडिया में छापी खबरों को आधार बनाया गया है, इसके साथ पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का आरोप लगाया गया है, इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितम्बर को होगी |
आईपीएस सुरेन्द्र दास ने बीते 5 सितम्बर को सुबह तडके सल्फास खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था, उन्हें इलाज के लिए रीजेंसी हास्पिटल में एडमिट कराया गया था, इलाज के दौरान बीते 9 सितम्बर को उनका निधन हो गया था |


कानपुर के वरिष्ट अधिवक्ता प्रमोद कुमार सक्सेना ने सीएमएम कोर्ट में परिवार दाखिल किया है, उन्होंने कहा कि आईपीएस सुरेन्द्र दास कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात थे, उनके आत्महत्या के बाद एफ़आईआर 156 (3) मजिस्ट्रेट के सामने दाखिल किया है, जिसमें कहा गया है कि इस पूरे मामले को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दबाये जाने, इधर-उधर घुमा कर इसे नष्ट भ्रष्ट करने की कोशिश की गयी है, मृतक के परिवार वाले इतने ज्यादा दुखी हैं कि उन्होंने अभी तक इस मामले को कोर्ट में या प्राथमिकी के रूप में दर्ज करने का प्रयास नहीं किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


यह मेरा मानवीय अधिकार है वकील होने के नाते ये मेरा कर्तव्य है, इसमें किसी का नाम शामिल नहीं किया गया है, ये जांच का विषय है, एफ़आईआर में मैंने अज्ञात में ही प्रार्थना की है, जब इसकी जांच होगी तब सच सामने आएगा | एक आईपीएस अधिकारी के साथ इस तरह की अप्रिय घटना होती है और उसे छिपाने का प्रयास किया जाता है. इसकी सच्चाई को समाज के सामने लाना मेरा न्यायिक कर्तव्य है. इस पूरे मामले में एसएसपी से लेकर डीजीपी तक के बयांन भ्रांत कारी हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *