LIVE UPDATE
Trending

CG – सांप के काटने से मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही पर दो नर्स निलंबित

जांजगीर-चांपा, 5 अगस्त 2025. जिले के चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल में लापरवाही के चलते 22 महीने के मासूम की मौत हो गई। बच्चे को सांप ने काट लिया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बावजूद नर्सों ने न तो समय पर इलाज किया और न ही डॉक्टर को सूचना दी। उल्टा परिजनों को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह देकर वापस भेज दिया। इस लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों नर्सों को निलंबित कर दिया है।

क्या है मामला:
घटना 29 जुलाई की देर रात की है। चांपा निवासी एक परिवार का 22 माह का बच्चा आयुष देवांगन सांप के काटने का शिकार हो गया। परिजन उसे रात करीब 12:40 बजे बीडीएम शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात दो नर्स सविता महिपाल और मीना पटेल ने बिना इलाज किए सीधे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इलाज में देरी होने के कारण मासूम ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
CG-भ्रष्ट सरपंच जायेंगे जेल: शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों की जेल का आदेश, पढ़िए आदेश
May 19, 2026
रायपुर, 19 मई 2026. रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि के गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई:
मामले की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान गंभीर रोगी के प्रति लापरवाही बेहद गंभीर है। निलंबन अवधि में दोनों नर्सों को मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

प्रशासन का रुख सख्त:
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सर्पदंश जैसे आपात मामलों में तुरंत इलाज मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
Amit Shah PC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- आदिवासियों को एक गाय और एक भैंस देंगे, बस्तर में अगले 6 महीने में बनाएंगे बड़ा डेयरी नेटवर्क
May 19, 2026
बस्तर,19 मई 2026  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गृह मंत्री शाह ने केंद्रीय मध्य क्षेत्रीय परिषद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles