Bilaspur Adhivakta Sangh Chunav: अनुराग बाजपेयी अध्यक्ष और विवेक सचिव बने, धनंजय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित


Bilaspur Adhivakta Sangh Chunav: बिलासपुर में एडवोकेट अनुराग बाजपेयी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने 380 वोटों से जीत हासिल की। वहीं धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक पांडेय सचिव पद पर निर्वाचित हुए

शनिवार, 26 जुलाई को हुए मतदान में 2446 रजिस्टर्ड वोटर्स में से 1819 वकीलों ने वोट डाले। इससे पहले शुक्रवार को 17 वकीलों ने डाक मतपत्र से मतदान किया था। मतदान के बाद सुरक्षा के लिए मतपेटियों को सिविल लाइन थाना में रखा गया था।

Bilaspur Adhivakta Sangh Chunav
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी और उनके समर्थक जिला कोर्ट में जश्न मनाते हुए।

जिला कोर्ट में वोटों की गिनती

रविवार सुबह प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतपेटियों को मतगणना स्थल जिला कोर्ट लाया गया, जहां वोटों की गिनती हुई। देर शाम तक चली मतगणना के बाद सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित किए गए।

अनुराग वाजपेयी बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने 380 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस पद के लिए अनुराग बाजपेयी, चंद्रशेखर बाजपेयी, संदीप कुमार द्विवेदी और टी.आर. निराला मैदान में थे। जीत की घोषणा होते ही जिला न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। वकीलों और समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर अनुराग बाजपेयी का जोरदार स्वागत किया।

Bilaspur Adhivakta Sangh Chunav
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में वोटों की गिनती करते अधिकारी।

धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विवेक पांडेय सचिव बने

इस चुनाव में धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला) पद पर निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर विवेक पांडेय ने जीत हासिल की।

निर्वाचित अन्य पदाधिकारी 

  • सह सचिव- शंकर चतुर्वेदानी
  • ग्रंथालय सचिव- मनोज सिंह ठाकुर
  • कोषाध्यक्ष-श्वेता शास्त्री
  • क्रीड़ा एवं  सांस्कृतिक सचिव -सचिन दिघ्रस्कर
  • कार्यकारिणी सदस्य (महिला आरक्षित)- हेमलता साहू व प्रतीक्षा सिंह.
Bilaspur Adhivakta Sangh Chunav
बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी और उनके समर्थक जश्न मनाते हुए।

हनुमान मंदिर में पूजा, समर्थकों ने मनाया जश्न

परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इसके बाद सभी विजयी प्रत्याशी कोर्ट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर जीत के लिए आशीर्वाद लिया। रविवार को पूरे न्यायालय परिसर में दिनभर चुनावी सरगर्मी और परिणामों को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए आंदोलन

अनुराग बाजपेयी ने कहा कि अधिवक्ताओं के चुनाव में जीत के लिए कोई आश्वस्त नहीं होता है। मेरी जीत वकीलों का प्यार है, सीनियर और जूनियर के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उनका यह कर्ज जीवन भर उतार नहीं पाऊंगा।

बाजपेयी ने कहा, मेरी प्राथमिकता कोर्ट में वकीलों का सम्मान हो, इसके लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए सभी मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, जूनियर और महिलाओं के लिए समूचित बैठक व्यवस्था जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp