LIVE UPDATE

Indian Railways : ट्रेन में निचली सीट पर बैठे यात्री पर जा गिरी अपर बर्थ, गर्दन 3 जगहों से टूटी, मौत पर रेलवे बोला- ‘नहीं थी कोई गड़बड़ी’

पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं

 

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने बुधवार (26 जून) को ट्रेन में हुई एक मौत के बाद छपी मीडिया रिपोर्ट को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया. रिपोर्ट में कहा गया था कि केरल से नई दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति की ट्रेन यात्रा के दौरान उसके ऊपर अपर बर्थ गिरने से मौत हो गई. ये हादसा पिछले हफ्ते हुआ, जब 62 वर्षीय अली खान की ट्रेन में मौत हुई. वह एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12645) के स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे. 

Indian Railways : मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अपर बर्थ यानी ऊपरी बर्थ पर एक अन्य यात्री बैठा हुआ था. सफर के दौरान अचानक ही बर्थ अली खान के ऊपर आ गिरी, जो लोअर बर्थ पर आराम कर रहे थे. बर्थ गिरने और यात्री के वजन की वजह से अली खान को काफी चोटें आईं. रेलवे अधिकारियों के जरिए उन्हें तुरंत हैदराबाद के एक अस्पताल में लेकर जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी भी की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
May 22, 2026
रायपुर 22 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं

अपर बर्थ गिरने के बाद पैसेंजर को तेलंगाना के वारंगल के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक पैसेंजर के गर्दन की तीन हड्डियां टूट गई थीं और वो पैरलाइज्ड हो गया था. उनकी तीन इमरजेंसी सर्जरी की गईं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रेल मंत्रालय ने क्या सफाई दी?

रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ऊपरी बर्थ की सीट पर ठीक से चेन न लगाए जाने के कारण सीट नीचे गिर गई. ट्रेन की सीट में कोई खराबी नहीं थी. मंत्रालय का दावा है कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई थी और वह ठीक पाई गई.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेल मंत्रालय ने X पर  लिखा,

“- एर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12645 तारीख 15.6.2024 को एर्नाकुलम स्टेशन से रवाना हुई और 17.6.2024 को समय से पहले हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंच गई.

– संबंधित पैसेंजर S/6 कोच की सीट नंबर 57 (लोअर बर्थ) पर यात्रा कर रहा था. पैसेंजर द्वारा अपर बर्थ की सीट पर चेन ठीक से न लगाने के कारण सीट नीचे गिर गई.

– ये साफ है कि सीट क्षतिग्रस्त स्थिति में नहीं थी.

– दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सीट की जांच की गई और वह ठीक पाई गई.”

 

रेल मंत्रालय ने बताया कि घायल यात्री की सूचना मिलते ही तेलंगाना के रामागुंडम स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई गई थी. एंबुलेंस की व्यवस्था कर पैसेंजर को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles