द बाबूस न्यूज़

IFS ब्रेकिंग : IFS अलोक कटियार वन विभाग में भेजे गए वापस, कांग्रेस सरकार में कई प्रमुख विभागों की मिली थी जिम्मेदारी


विधानसभा चुनाव की के बाद प्रदेश सरकार में प्रशासनिक फेरबदल का दौर शुरू हो गया है । इसी कड़ी में आईएफएस (IFS) अधिकारी आलोक कटियार की सेवाएं सरकार ने लौटा दी है। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में अटैच कर दिया था। कांग्रेस सरकार में वे सीईओ क्रेडा, मिशन संचालक जल जीवन मिशन तथा सचिव लोक निर्माण विभाग के प्रभार में थे , फिलहाल उन्हें मूल विभाग में लौटा दिया गया है |

IFS अधिकारी आलोक कटियार को लेकर मंत्रालय से निकला आदेश

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp