LIVE UPDATE

IAS-IPS: IAS रजनीकांत का इस्तीफा, IPS काम्या मिश्रा ने भी मांगा है VRS, जानिए क्या है पूरा मामला

IAS-IPS: लखीसराय के डीएम रजनीकांत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डीएम ने अपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया है, वही IPS काम्या मिश्रा ने भी मांगा है VRS मांगा है, बता दें कि लखीसराय के डीएम के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीकांत ने सरकार से स्वैच्छित सेवानिवृति की मांग की थी।

सरकार ने इस्तीफा किया स्वीकार
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है जिसके बाद लखीसराय डीएम ने अपना इस्तीफा सरकार को भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लखीसराय में बालू के काले कारोबारियों को लेकर डीएम और सरकार के मंत्रियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा डीएम से नाराज चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएस काम्या मिश्रा ने मांगा है VRS
आईपीएस काम्या मिश्रा ने मांगा है VRS वहीं लखीसराय के आईएएस से पहले बिहार की तेज तर्रार आईपीएस काम्या मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि मुख्यालय की ओर से अभी तक इसे सहमति नहीं दी गई है. वहीं इस्तीफे के पीछे का कारण काम्या मिश्रा ने निजी बताया है।

चर्चा में रहता है अवैध बालू खनन
बता दें कि नीतीश सरकार ने नदियों से बालू खनन पर रोक लगा दी है. आदेश के मुताबिक नदियों से खनन पर रोक 15 जून की मध्य रात्रि से लेकर 15 अक्टूबर 2024 तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान किसी भी नदियों से खनन नहीं किया जा सकेगा. उसके बाद भी जिला प्रशासन बालू के अवैध खनन और धंधे को रोकने में विफल साबित हो रहा है. जिला कई बार बालू के अवैध धंधे को लेकर टकराव की बड़ी घटना को झेल चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बड़े पैमाने पर बालू के अवैध कारोबार के बीच आम लोग परेशान हैं. बालू सरकार के तय मूल्य से दो से तीन गुणा ऊंचे दर पर बिक रहा है. कोइ सुनने वाला नहीं है. वहीं, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार अवैध बालू खनन व ढुलाई को लेकर कार्रवाई का निर्देश खनन विभाग और स्थानीय जिला प्रशासन को दिया गया है, लेकिन उसका खास असर नहीं दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles