LIVE UPDATE

विधानसभा में भारी हंगामा, फेंके गए कागज, 10 BJP विधायक निलंबित, पूर्व CM पुलिस हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला

कर्नाटक विधानसभा का सत्र तीन जुलाई से शुरू हुआ है, जो 21 जुलाई को समाप्त होने वाला है। पिछले कुछ दिनों में सदन में जमकर बहस हुई है। भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल बुधवार को विधानसभा के बाहर हंगामे के बाद बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, भाजपा के 10 विधायकों को सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष और आसन पर कागज फेंकने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित 10 विधायकों में से चार पूर्व मंत्री 
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई का सामने करने वाले विधायकों में चार (डॉ. सीएन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र) ऐसे हैं जो पिछली सरकारों में मंत्री रहे चुके हैं। बाकी छह अन्य में डी वेदव्यास कामथ, यशपाल सुवर्ण, धीरज मुनिराज, ए उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड और वाई भरत शेट्टी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये थी नाराजगी की वजह 
आरोप है कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने विधेयकों और एजेंडे की प्रतियां फाड़ दीं और उन्हें सभापति की ओर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी नेता दोपहर के भोजन के अवकाश के बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज थे।

धारा 348 के तहत भाजपा सदस्यों पर एक्शन 
कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा, ‘कर्नाटक विधानसभा प्रक्रिया नियमों की धारा 348 के तहत, इन सदस्यों को उनके अशोभनीय और अपमानजनक आचरण के लिए शेष सत्र तक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और सदन में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए।’

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद अध्यक्ष ने कहा, ‘बेहद पीड़ा के साथ मैं इस प्रस्ताव को मतदान के लिए रख रहा हूं।’ ध्वनि मत के आधार पर 10 सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। वहीं निलंबन को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास नोटिस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्षी भाजपा और जेडीएस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष खादर के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास नोटिस दिया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्रियों बसवराज बोम्मई और एचडी कुमारस्वामी सहित भाजपा और जेडीएस विधायकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles