Breaking : HC से JCCJ सुप्रीमों अजित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जाति मामले में दायर याचिका को किया ख़ारिज


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री व जेसीसी सुप्रीमों अजित जोगी द्वारा जाति छानबीन समिति की जांच पर रोक लगाने के लिए पेश की गई उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका पर सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी की कोर्ट में हुई |

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के जाति मामले में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने कोर्ट में याचिका दायर किया था, जिसे चुनौती देते हुए अजित जोगी ने याचिका दायर किया था, जिसके बाद हाईपावर कमेटी ने अजित जोगी को नोटिस भेजा था | जिस पर आज जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सुनवाई करते हुए अजित जोगी के याचिका को ख़ारिज कर दिया है |

बता दें कि जेसीसी सुप्रीमों अजित जोगी के जाति के जांच मामले में सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp