LIVE UPDATE

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक-नताशा ने किया तलाक का ऐलान, हार्दिक ने लिखा भावुक पोस्ट

DeskReporter
लेखक:

DeskReporter

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के साथ तलाक का ऐलान कर दिया है, हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है ।

पंड्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘4 साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया. मगर अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े ।

नताशा-हार्दिक ने तीन बार की शादी
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की पहली मुलाकात साल 2018 में एक नाइट कल्ब में हुई थी. हार्दिक नताशा को देखते ही उन पर लट्टू हो गए थे. इसके बाद दोनों की बातें शुरू हुईँ मुलाकातें हुई और फिर 1जनवरी 2020 में कपल ने अपने इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया. इसके बाद मई 2020 में ही हार्दिक और नताशा ने कोर्ट मैरीज कर ली थी. शादी के दो महीने बाद ही कपल एक बेटे अगस्तय के पेरेंट्स बन गए थे. वहीं कोर्ट मैरिज के तीन साल बाद नताशा और हार्दिक ने बीते साल 14 फरवरी को उदयपुर में दूसरी बार ग्रैंड फंक्शन में दो रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी ।

कितनी है हार्दिक-नताशा की नेटवर्थ
वहीं नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक की नेटवर्थ 95 करोड़ रुपये है जबकि नताशा की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये है. फिलहाल तलाक की खबरें कंफर्म करने के बीच नताशा अपने बेटे अगस्त्य संग सर्बिया जा चुकी हैं. उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था ।

 

 

 

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp