शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेज के पोस्टग्रेजुएट छात्रों को निजी प्रेक्टिस और नौकरी में सरकार ने लगाई प्रतिबन्ध
छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है।
इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये है।
ये खबर भी पढ़ें…

मकान टूटने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
April 15, 2026
बिलासपुर: सड़क निर्माण कार्य के दौरान मकान टूटने के बावजूद मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान एक परिवार ने बुधवार...
जो इस बात का आश्वासन देगा कि वे अपनी पाठ्यक्रम अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनाधिकृत निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…

CG-छुट्टी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियां 20 अप्रैल से, भीषण गर्मी का असर….CM ने किया ऐलान
April 16, 2026
रायपुर: प्रदेश में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया...









