गैंगवार: सेंट्रल जेल में भिड़े मर्डर के आरोपी, एक बंदी ने दूसरे बंदी पर किया जानलेवा हमला, जेल में मचा हड़कंप


सेंट्रल जेल बिलासपुर में बंद दो आरोपियों के बीच भिंडत हो गई है, हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी लोकेश तिवारी ने कप सिरप बेचने के आरोप में जेल में बंद नवीन निर्मलकर पर किसी नुकीली वास्तु से हमला कर दिया, इस हमले से जेल में हड़कंप मच गया, मामला बढ़ता देख जेल प्रहरी ने दोनों आरोपियों को अलग कराये।

जानकारी के मुताबिक जेल में दशहरा के शाम में दुर्गा विसर्जन के दौरान आरोपी नवीन निर्मलकर माँ दुर्गा का आशिर्ववाद लेने पहुंचा था, इसी दौरान आरोपी लोकेश तिवारी ने किसी नुकीली वास्तु से नवीन पर हमला कर दिया, जिससे नवीन घायल हो गया है, जेल प्रहरी द्वारा दोनों को अलग कराया गया, वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंची।

CGPSC नियुक्ति : रिटायर IAS रीता शांडिल्य बनी CGPSC की नयी चेयरमैन, शासन ने जारी की अधिसूचना

बताया जा रहा है कि नवीन और लोकेश की दुश्मनी पहले से है, लोकेश तिवारी ने नवीन निर्मलकर माता पिता पर हमला कराया था, लोकेश तिवारी हत्या के मामले में जेल में बंद था, वही आरोपी नवीन निर्मलकर भी अपने भाइयों के साथ हत्या के मामले में जेल में बंद था, जिसके बाद उसे बिलासपुर सेंट्रल जेल से दुर्ग जेल में भेजा गया था, जहां से कुछ समय पहले ही रिहा हुआ था।

पुलिस ने नवीन निर्मलकर को नशीली दवा बेचने के आरोप में फिर गिरफ्तार किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp