LIVE UPDATE

पूर्व विधायक विनय जायसवाल का कांग्रेस नेताओं पर बड़ा आरोप, कहा – चंदन यादव ने टिकट के लिए सात लाख लिए….TS सिंहदेव के कारण हारे चुनाव

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब कांग्रेस नेताओं का गुस्सा फूटने लगा है. पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बाद अब मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने भी पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी की है. उन्होंने पीसीसी प्रभारी सचिव चंदन यादव पर 7 लाख रुपए लेने का बड़ा आरोप लगाया है. साथ ही सिंहदेव के खिलाफ भी मोर्चा खोला है |

पूर्व कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने PCC प्रभारी सचिव चंदन यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि उनसे टिकिट के एवज में पार्टी फंड के लिए सात लाख रुपए लिए थे. इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर भी विनय जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने राजदरबारियों को टिकट देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि रमेश सिंह और जतिन जायसवाल सब राज दरबारी हैं. बीजेपी और आरएसएस के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा गया, फर्जी सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई. टिकट कटने पर पूर्व विधायक विनय जायसवाल का दर्द तो छलका ही था। वहीं, अब चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने कांग्रेस को मिली करारी हार का जिम्मेदार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ठहराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से  कांग्रेस के विधायक रहे हैं। लेकिन, इस बार कांग्रेस पार्टी ने विनय जायसवाल का टिकट काट दिया और उनकी जगह रमेश सिंह को टिकट दिया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles