EOW दफ्तर पहुंचे निलंबित IPS मुकेश गुप्ता….फोन टेपिंग मामले में अधिकारी कर रहे पूछताछ….कई बार नोटिस जारी होने के बाद आज हुए हाजिर


प्रदेश के बहुचर्चित नान घोटाले मामले की फोन टैपिंग मामले में बनाए गए आरोपी निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता बयान दर्ज कराने के लिए इओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचे हैं। मुकेश गुप्ता के साथ उनके वकील भी मौजूद है | बताया जा रहा है कि इओडब्ल्यू के अधिकारी फोन टैपिंग मामले में मुकेश गुप्ता से लंबी पूछताछ कर सकते है।

बता दें कि निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता को फोन टेपिंग मामले में बयां दर्ज करने के लिए कल बुधवार को इओडब्ल्यू के समक्ष पेश होना था लेकिन हो पेश नहीं हुए थे, इओडब्ल्यू ने इससे पहले भी मुकेश गुप्ता को 6 जून को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन मुकेश गुप्ता के जगह उनके वकील पहुंचे हुए थे, मुकेश गुप्ता के वकील ने ईओडबल्यू को बताया था कि उनके बेटी की अचानक तबियत ख़राब हो जाने के कारण वे फिर वापस दिल्ली चले गए |

दरअसल निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता पर फोन टैपिंग का गंभीर आरोप है। मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह पर वास्तविक साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एसीबी और ईवोडब्लू के टीम ने कहा था कि आईपीएस मुकेश गुप्ता और एसपी रजनेश सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का सहारा लेकर दस्तावेज़ो में कूट रचना की गई है, इसके साथ ही पद का दुरूपयोग करते हुए लोक सेवा के हित में कार्य नहीं करते हुए किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचने के लिए पद का दुरूपयोग किया गया है |

ये है मामला
12 फ़रवरी 2015 को ओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के कई अफसरों और कर्मचारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसमें रमन सरकार के दो मंत्री का नाम सामने आया था, इसके साथ ही कई अधिकारियों के नाम भी इस घोटाला में शामिल होना बताया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp