LIVE UPDATE

CG ब्रेकिंग – अचानक तबीयत खराब होने से DSP की मौत, जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने कचरे के पास रखा डीएसपी का शव, फोटो सोशल मीडिया में वायरल

जशपुर जिला में अजाक डीएसपी की मौत से हड़कंप मच गया । डीएसपी की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया था । उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के समय डीएसपी हरिचरण सिंह अकेले घर पर थे, तबियत खराब होने पर वह अपने गाड़ी चालक के साथ निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहाँ से तबियत ज्यादा ख़राब होने पर उन्हे सरकारी अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जशपुर जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने डीएसपी की मौत के बाद उनके शव को कचरे के पास रख दिया। कचरे के पास रखे शव की फ़ोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल होने लगी, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया, फिर वहां से शव को हटाया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक डीएसपी हरिचरण सिंह मनेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही डीएसपी हरिचरण सिंह का तबादला रायपुर हुआ था। हरिचरण सिंह का परिवार रायपुर में ही निवास करता हैं, वह घर पर अकेले थे। सोमवार की सुबह अचानक तबियत खराब लगने पर उन्होने अपने वाहन चालक को घर पर बुलाया। पहले उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा हैं कि डीएसपी की मौत के बाद शव को अस्पताल प्रबंधन द्वारा कचरे के पास स्टेचर पर रख दिया गया। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा गहरी नाराजगी जतायी गयी। जशपुर एएसपी ने बताया कि मृतक डीएसपी हरिचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी। मौत का कारण क्या हैं, ये अभी स्पष्ट नही हो पाया हैं। शव का पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। पुलिस विभाग द्वारा मृतक डीएसपी के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गयी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी डी रविशंकर ने डीएसपी हरिचरण सिंह आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles