Dhruv Rathee: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ FIR दर्ज,ओम बिरला की बेटी अंजलि को लेकर दिया था विवाद बयान


Dhruv Rathee:  फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है, ध्रुव राठी के खिलाफ यह FIR लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के खिलाफ विवादित पोस्ट मामले में हुई है, पोस्ट के जरिए आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिना परीक्षा दिए ही यूपीएससी क्लियर कर लिया. FIR महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से दर्ज की गई है, वही इस मामले में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की आखिर जिस एक्स से ट्वीट किया गया है क्या वह ध्रुव राठी का है की नहीं ।

पुलिस ने fir दर्ज की इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है, ध्रुव राठी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मानहानि, देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करना, शांति भंग और आईटी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि “भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां आप परीक्षा में बैठे बिना यूपीएससी पास कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए, आपको लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी के रूप में जन्म लेना होगा। ओम बिड़ला की बेटी अंजलि बिड़ला ने बिना कोई परीक्षा दिए यूपीएससी पास कर ली, वह पेशे से एक मॉडल हैं, मोदी सरकार हमारी शिक्षा प्रणाली का मजाक उड़ा रही है।

ध्रुव राठी के खिलाफ ओम बिरला के परिवार के सदस्य अंजलि के कजिन नमन माहेश्वरी ने एफआईआर दर्ज करवाया है। नमन ने अपनी इस शिकायत में कहा कि, “साल 2019 में अंजलि ने पहले अटेंप्ट में यूपीएससी क्लियर किया था। इसके बावजूद ध्रुव राठी ने न सिर्फ देश में अंजलि की अंतर्राष्ट्रीय बदनामी की बल्कि बिना अननमति के अंजलि को फोटो भी इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp