LIVE UPDATE

पेरिस ओलंपिक में देश को मिला दूसरा मेडल : मनु भाकर ने रच द‍िया इत‍िहास, एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

Manu Bhaker Sarabjot Singh Bronze Medal: मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीत लिया,भारत के मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता, इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज अपने नाम किया था, आजादी के बाद मनु पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल ।

भारत ने जीता दूसरा पदक
भारत ने पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीत लिया है। मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता है। भारत ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है। इसी के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहले भारतीय बन गई हैं।

मनु भाकर ने बनाया ये महारिकॉर्ड
मनु भाकर 30 जुलाई को ब्रॉन्ज मेडल जीतते ही इत‍िहास रच दिया. वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी एक ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीत सका है. सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने जरूर दो-दो पदक जीते हैं, लेकिन ये मेडल अलग-अलग ओलंपिक खेलों में आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था, यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गईं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए थे, भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा।

साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा.मनु से पहले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (स‍िल्वर मेडल, एथेंस 2004), अभिनव बिंद्रा (गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008), गगन नारंग ( ब्रॉन्ज मेडल लंदन ओलंपिक 2012), विजय कुमार (स‍िल्वर मेडल पदक लंदन ओलंपिक (2012) ने शूटिंग में मेडल जीते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles