LIVE UPDATE

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस आक्रोश, 24 अगस्त को करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, विधायक दल की बैठक में लिया गया निर्णय

रायपुर। कांग्रेस 24 अगस्त को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेगी, आज कांग्रेस विधायक दल की हुई अहम बैठक में ये निर्णय लिया गया, वही बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विधायक केंद्रीय जेल पहुंच कर देवेंद्र यादव से मुलाकात की।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद आज नेता नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई थी, कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में हुए इस बैठक में 24 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 24 अगस्त को प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG NEWS : कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विरोध प्रदर्शन की रुपरेखा होगी तय, विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड आज खत्म

बैठक ख़त्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत अन्य कोंग्रेसी नेता विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने जेल पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा, सभी विधायक प्रेसवार्ता कर अपना विरोध जताएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles