LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को मिल रहा कम चंदा…कांग्रेस को क्राउड फंडिंग के जरिए अब तक मिले 5.35 करोड़, देखें किस राज्य से मिला कितना चंदा?

Congress Crowd Funding Drive. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से क्राउड फंडिंग अभियान (Congress Crowd Funding Drive) की शुरुआत की है. बड़ी संख्या में लोग पार्टी को डोनेशन दे रहे हैं. कांग्रेस को चंदा देने के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. महाराष्ट्र में कांग्रेस को क्राउड फंडिंग (Congress Crowd Funding Drive) के जरिए 82 लाख 48 हजार 222 रुपए का चंदा मिला है. छत्तीसगढ़ से पार्टी को काम चंदा 18 लाख 87 हजार 741 रुपए मिला.

कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक्स पर ट्वीट कर चंदे का हिसाब किताब देश के सामने साझा किया है. उन्होंने बताया कि अब तक कांग्रेस पार्टी को 5.35 करोड़ रुपए का चंदा डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग अभियान के तहत https://donateinc.in पर मिल चुका है. सिर्फ एक हफ्ते में 2 लाख लोग इस अभियान से जुड़े हैं. 

 

कांग्रेस नेता ने ये भी बताया कि क्राउड फंडिंग के तहत पार्टी को किस राज्य से कितना चंदा मिला है. किस राज्य से कितने प्रतिशत लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है. पार्टी को चंदा देने के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है. महाराष्ट्र में कांग्रेस को क्राउड फंडिंग के जरिए 82 लाख 48 हजार 222 रुपए का चंदा मिला है. वहीं दिल्ली में 38 लाख 93 हजार 181 रुपए चंदा में मिले हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
‘भारत भाग्यविधाता’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत होंगे शामिल
‘भारत भाग्यविधाता’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत होंगे शामिल
June 8, 2026
रायपुर, 8 जून 2026. छत्तीसगढ़ में आज फिल्म “भारत भाग्यविधाता” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस को राजस्थान में 57 लाख 73 हजार 149 रुपए यानी कि 15.85 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 47 लाख 7 हजार 165 रुपए यानी कि 11.88 प्रतिशत, हरियाणा में 46 लाख 84 हजार 72 यानी कि 4.18 प्रतिशत, कर्नाटक में 31 लाख 56 हजार 199 रुपए यानी कि 4.34 प्रतिशत, तेलंगाना में 27 लाख 82 हजार 987 यानी कि 6.45 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 27 लाख 9 हजार 64 यानी कि 6.28 प्रतिशत, तमिलनाडु में 24 लाख 6 हजार 807 यानी कि 4.50 प्रतिशत चंदा क्राउड फंडिंग के जरिए मिला है.

ये खबर भी पढ़ें…
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting 2026: देश के चुनावों में लगातार विपक्ष के गिरते प्रदर्शन के चलते आज (8 मई) को इंडिया ब्लॉक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles