LIVE UPDATE

कांग्रेस पार्षद के पति-देवर की लात-घूसों से पिटाई, नशे में गाली-गलौज करने का आरोप, रिटायरमेंट पार्टी के दौरान हुआ विवाद, थाने में काउंटर FIR दर्ज; देखिये Video

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस पार्षद के पति और देवर की कुछ लोगों ने लात-घूंसों से जमकर पिटाई की है। दोनों भाइयों पर आरोप है कि, शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों अचानक लोगों से गाली गलौज करने लगे, इससे विवाद बढ़ गया और लोगों ने दोनों को जमकर पीट दिया। जिसका किसी ने वीडियो भी बना लिया, अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला नेवई पुलिस थाना क्षेत्र का है। नेवई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज कर लिया है।

मारपीट के बाद रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 मौहारी की पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची। जहां उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत थाने में दर्ज करायी। पार्षद की शिकायत के बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर-दुर्ग में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट! गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट
बिलासपुर-दुर्ग में भी लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट! गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट
May 20, 2026
चंचल शर्मा, 20 मई 2026. छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्षद के पति और देवर पर मारपीट का आरोप 

प्रदीप साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे। इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया। तो वो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया, तो ईश्वरी के पति और देवर को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
CG-ब्रेकिंग : महिला- बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 30 सुपरवाइजर और 11 प्रोजेक्ट ऑफिसर बदले, देखें लिस्ट
May 20, 2026
CG Mahila Bal Vikas Vibhag Transfer: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेवई थाने में दर्ज हुआ काउंटर FIR

विवाद के बाद पार्षद ईश्वरी साहू थाना पहुंची और मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही। यह सुनकर दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई TI आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर मामला दर्ज किया है। पार्षद ईश्वरी साहू की तरफ से प्रदीप साहू उम्र 44 साल ने कंप्लेंट दर्ज कराई है कि वो शिव मंदिर पास मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का काम करता है। बीते 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा में उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
बिलासपुर में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन, 1 जेसीबी मशीन सहित 20 वाहन जब्त
May 20, 2026
बिलासपुर, 20 मई 2026/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरे पक्ष ने लगाया मां-बहन की गाली देने का आरोप

वहीं दूसरे पक्ष से उमेश रावटे उम्र 21 साल ने शिकायत में बताया कि वो मौहारी मरोदा में रहता है। मजदूरी का कार्य करता है। वो अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। ईसी दौरान प्रदीप साहू व ईश्वरी साहू आये और हल्ला कर रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गालियां देने लगे। मना करने पर प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

MIC मेंबर से निष्कासित हुई थी ईश्वरी साहू

आपको बता दें, कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू रिसाली नगर निगम में एमआईसी मेंबर थी। महतारी वंदन योजना के फार्म भरने के दौरान उसने महिलाओं से हर फार्म के पीछे 20 रुपए लिए थे। इसकी खबर भिलाई टाइम्स ने दिखाई थी। इसके बाद रिसाली मेयर ने ईश्वरी साहू को एमआईसी से हटा दिया था। दो दिन पहले ही उसकी जगह डॉ. सीमा साहू को मेयर शशि सिन्हा ने MIC मेंबर बनाया है।

Related Articles