धान खरीदी पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा – किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं….जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे


दिल्ली दौरे से आज लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की. जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल गठन, धान खरीदी (paddy procurement) समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी की गारंटी है. जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि दिल्ली से हाई कमान के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ​सीएम विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल की जल्द घोषणा करेंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp