LIVE UPDATE

CM विष्णुदेव साय का हसदेव जंगल में कटाई को लेकर बड़ा बयान, बोले – इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार, यह अनुमति कांग्रेस की सरकार ने दी थी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा के हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पेड़ काटने की अनुमति तब दी गई थी जब कांग्रेस सत्ता में थी। यह बातें साय सोमवार को बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कही |

आपको बता दें कि सरगुजा जिले में स्थित जैव विविधता संपन्न हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा पूर्व कांते बासन (पीईकेबी) कोयला खदान परियोजना के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है. जंगल बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और भाजपा सरकार पर उद्योगपति का पक्ष लेने का आरोप लगाया है.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles