LIVE UPDATE

CM विष्णुदेव ने कराया बीपी शुगर जांच, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश



नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी ताकि आरंभ से ही इलाज शुरू हो जाए मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

रायपुर, 14 फरवरी 2024/ आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी।


उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे और गंभीर बीमारियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसीलिए बीजापुर जिले से ही वेलनेस सेंटर आरंभ किया था ताकि दूरस्थ अंचलों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा डिस्पेंसरी के स्वास्थ्य कार्ड का भी विमोचन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्व श्री किरण सिंह देव, श्री सम्पत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे ।

शिविर में डॉ. सुरेश चन्द्रवंशी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल, विधायक श्री सिंहदेव और विधायक श्री अग्रवाल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 फरवरी से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । जिसके तहत विधानसभा के माननीय सदस्यों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग, ई. एन. टी., चर्मरोग, मनोरोग, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles