LIVE UPDATE

CM रमन सिंह कल कवर्धा में करेंगे ’कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का भूमिपूजन, 6 हजार करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी 295 किलोमीटर रेल लाईन

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कल शनिवार को कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे | इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे ।
बता दें कि कल मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर के द्वारा कबीरधाम पहुंचेंगे, वहां 12 बजे कवर्धा में ’कटघोरा-मुंगेली-कवर्धा-डोंगरगढ़’ रेल लाईन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे । लगभग 6 हजार करोड़ की लागत से इस परियोजना में 295 किलोमीटर रेल लाईन बिछाई जाएगी । इसके साथ ही मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण करेंगे । मुख्यमंत्री 3 बजे धमतरी आएंगे और वहां ’केन्द्री-धमतरी-अभनपुर-राजिम’ तक 67 किलोमीटर रेल लाईन के गेेज परिवर्तन कार्य का भूमिपूजन करेंगे । इस अवसर वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का भी वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री फिर कल ही शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles