CM भूपेश बघेल PM मोदी से जल्द करेंगे मुलाकात, PMO से माँगा गया समय…भूपेश बोले – समय मिलते ही जाऊंगा मिलने



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बाघले जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे | मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए समय माँगा है, समय मिलते ही वे उनसे मुलाकात करके बधाई देंगे, साथ ही प्रदेश स्थिति को लेकर बातचीत करेंगे |
बता दें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे । इस सम्बन्ध में सीएम बघेल ने ट्वीट करके कहा था, “पीएम मोदी को बधाई देना चाहता हूं । पहले से तय कार्यों में व्यस्त होने के कारण मैं शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा पाऊंगा। मैंने बाद में पीएमओ से मिलने का वक्त मांगा है ।”
इसी के बाद भूपेश बघेल के कार्यालय से प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मुलाकात के लिए समय माँगा गया है | भूपेश बघेल रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पीएमओ से समय माँगा गया है, समय मिलते ही प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगा |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp