CM भूपेश का बड़ा एलान….पुलिस जवानों को मिलेगी साप्ताहिक अवकाश…सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनरों को अब 5% की जगह 9% मिलेगा DA

राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारी और पुलिस जवानों को बड़ी सौगात दी है | सीएम भूपेश ने पुलिस जवानों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की घोषणा करने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया। यह आदेश 1 मार्च से लागू कर दिया गया है और इसक लाभ एक अप्रैल के वेतन में शामिल होकर मिलेगा।

बता दें कि पिछली बीजेपी सरकार में पुलिस परिवार के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगो को लकीर धारण प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों ने दूसरे विभागों की तरह पुलिस जवानों को भी सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाने कि मांग की थी ।पुलिस परिवार के इस धरने को कांग्रेस ने अपना समर्थन किया था और मंच से सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की घोषणा की थी |

Related Articles